मेहरमा : मेहरमा के प्रखंड सभागार में जिला शिक्षा अधीक्षक कमला सिंह ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी व विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की. डीएसइ श्री सिंह ने प्रधानाध्यापकों को असैनिक कार्यो के शेष राशि को जल्द जमा करा देने का निर्देश दिया है.
श्री सिंह ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक जिन्होंने विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है. वे अतिरिक्त राशि को जल्द जमा कर दें. उन्होंने कहा कि विद्यालय अनुदान से संबंधित संचिका, अनुदान, टीएलएम, सीआसी अनुदान, एनपीइजीएल आदि के अतिरिक्त राशि को वर्गवार संचिका के साथ लौटा दें. मौके पर प्रशिक्षु बीडीओ राजीव कुमार, बीपीओ कुणाल कुमार आदि मौजूद थे.
