बसंतराय : बसंतराय प्रखंड के केवा गांव में शुक्रवार की देर रात आग लगने से मो नजीर का घर जल कर राख हो गया. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है. रात को परिजन घर में सो रहे थे.
घर में अचानक आग लग गयी. लोगों की शोर सुनकर घरवाले जागे तो देखा के आग लगी हुई. इसके बाद किसी तरह जान बचा कर घर से निकले. इस घटना में एक क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल चावल, बरतन सहित छह हजार नगद जल कर राख हो गया. घटना के बाद 24 घंटे बीतने के बाद भी पीड़ित परिवार को सरकारी लाभ नहीं मिल पाया है.
मुखिया ने ली सुधि : पंचायत के लोगों ने घटना की जानकारी मुखिया बीबी हुस्नआरा को दी. उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता कर 40 किलो चावल, 400 रुपया नगद, पांच लीटर केरोसिन, एक कंबल दिया.
