बैंक व विभाग का चक्कर काट रहे लाभुक

लाभुकों को नहीं मिल रहा पशु ऋण का लाभ गोड्डा : फाइल अभी साहब के पास पेंडिंग है, स्वीकृति मिलते ही ऋण मुहैया करा दिया जायेगा. यह सुनते सुनते जिले के पशुपालकों के कान थक गये, लेकिन अब तक ऋण नहीं मिल पाया. कहानी बयां हो रही है जिला पशुपालन व गव्य विकास विभाग का. […]

लाभुकों को नहीं मिल रहा पशु ऋण का लाभ

गोड्डा : फाइल अभी साहब के पास पेंडिंग है, स्वीकृति मिलते ही ऋण मुहैया करा दिया जायेगा. यह सुनते सुनते जिले के पशुपालकों के कान थक गये, लेकिन अब तक ऋण नहीं मिल पाया.

कहानी बयां हो रही है जिला पशुपालन व गव्य विकास विभाग का. पशु ऋण के लिए कई लाभुकों ने विभाग में आवेदन दिया. लेकिन ऋण की राशि बैंक में अब तक नहीं भेजी गयी. विभागीय सूत्रों की मानें तो इस एवज में अब तक आवंटन ही नहीं आया है. नतीजतन लाभुक बैंक व विभाग का चक्कर लगा रहे हैं. जबकि लाभुकों ने तय सीमा के अंदर अगस्त माह में ही आवेदन जमा कर दिया था.

क्या कहते हैं लाभुक

नेपुरा पंचायत के ककना ग्राम निवासी पप्पू यादव, गुंजन सिंह एवं बrादेव यादव ने बताया कि इलाहाबाद बैंक उनके पंचायत के पोषक क्षेत्र में आता है. यहां आवेदन भेजकर स्वीकृत करने की योजना प्रस्तावित है.

लेकिन मामला अब तक लटका हुआ है. दो माह से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं. जबकि विभाग के कर्मी बैंक जाकर ऋण का पता लगाने को कहते हैं. बैंक में पदाधिकारी सब्सिडी नहीं मिलने का रोना रोते हैं.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

जिला गव्य विकास पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि लाभुकों का आवेदन बैंक में भेज दिया गया है. बैंक को इस ओर आवेदन स्वीकृत कर विभाग के पास अनुदान की राशि मांगने के लिये पत्रचार किया जाना है.

लेकिन अभी तक इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं है. हालांकि इसकी भी जानकारी दी कि प्रथम एवं द्वितीय चरण के अनुदान की राशि विभाग से आवंटित नहीं हुई है. आवंटन के बाद लाभुकों को लोन दिया जायेगा.

क्या कहते हैं बैंक प्रबंधक : इलाहाबाद बैंक प्रबंधक विनय खालको ने इस बाबत बताया कि जब तक विभाग सब्सिडी की राशि हस्तांतरित नहीं करती है तब तक लाभुकों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा. कहा कि बेवजह लाभुक बैंक का चक्कर काट रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >