अवैध शुल्क की वसूली से छात्रों में आक्रोश, विरोध में
पथरगामा : इंटर के द्वितीय वर्ष के परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान 870 रुपये अधिक लिये जाने के विरोध में पथरगामा जनजातीय इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र गुरुवार को सड़क पर उतर आये और घंटों प्रदर्शन किया. इस दौरान आक्रोशि छात्रों ने पथरगामा-गोड्डा मुख्य मार्ग को बारकोप मोड़ के पास दो घंटे के लिये जाम कर दिया.
आक्रोशित छात्रों ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन फार्म भरने के दौरान प्रेक्टीकल, लाइब्रेरी तथा डेवलपमेंट के नाम पर 870 रुपये कह अवैध वसूली कर रहा है. जबकि लाइब्रेरी में किताब उपलब्ध नहीं है. प्रेक्टीकल नहीं होता है. तो प्रबंधन किस बात का शुल्क वसूल रहा है. वहीं कॉलेज में डेवलपमेंट व साइकिल स्टेंड जैसी कोई व्यवस्था नहीं है. इसके शुल्क वसूली का विरोध हम छात्र कर रहे हैं. छात्रों ने अवैध वसूली से मुक्ति दिलाने की मांग की.
