दो आभूषण चोर धराये

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के बोरमा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को दो आभूषण चोर अनिष कुमार व अरविंद कुमार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. क्या है मामला दोनों चोर क्षेत्रों में आभूषण को पॉलिस करने के बहाने, अभूषण की चोरी करता था. इस क्रम में दोनों चोर ने कहलगांव थाना […]

मेहरमा : मेहरमा थाना क्षेत्र के बोरमा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को दो आभूषण चोर अनिष कुमार व अरविंद कुमार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

क्या है मामला

दोनों चोर क्षेत्रों में आभूषण को पॉलिस करने के बहाने, अभूषण की चोरी करता था. इस क्रम में दोनों चोर ने कहलगांव थाना अंतर्गत एकदारा गांव निवासी महिला को अपना शिकार बनाया और उसका सोने का चेन लेकर दोनों चंपत हो गये थे.

शोर मचाने के बाद पकड़ा गया चोर

गुरुवार को एकदरा गांव निवासी पीड़ित महिला अपने रिश्तेदार के घर बोरमा जा रही थी. इस दौरान उसने दोनों चोरों को घुमते हुए देखा और दोनों को पहचान लिया. इसके बाद महिला ने शोर कर ग्रामीणों को जमा किया और दोनों की करतूत बताया. ग्रामीणों ने दोनों चोर को पकड़कर मेहरमा पुलिस को सुपुर्द कर दिया. थाना प्रभारी भरत राम ने बताया कि दोनों चोर पुलिस हिरासत में है. पूछताछ की जा रही है. दोनों ने पूर्व में मधुरा गांव में भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >