ओके::दिल्ली में बेची गयी लड़की को बाल संरक्षण समिति ने किया परिजनों के सुपुर्द-महिला दलालों ने सूजी को बेचा था दिल्ली में तसवीर: 12 बाल समिति परिजनो को बच्ची सौंपतीप्रतिनिधि, गोड्डा नौकरी का झांसा देकर दिल्ली में बेची गयी 15 वर्षीय लड़की को जिला बाल संरक्षण इकाई ने शुक्रवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. बाल संरक्षण इकाई ने राजाभिट्ठा के थाना प्रभारी विजय उरांव के समक्ष माता-पिता को लड़की सौंप दी. बेटी को देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सेठ के यहां प्रताड़ित होने के बाद लड़की हो गयी थी फरारलड़की को गांव की महिला दलालों ने ही बेच दिया था. लड़की भी बड़े शहरों के चकाचौंध देखने की लालच में पड़कर दिल्ली चली गयी थी. दलालों ने दिल्ली में प्लेसमेंट एजेंसी के पास बच्ची को बेचा था. वही एजेंसी द्वारा भी उक्त बच्ची को दिल्ली के एक सेठ के यहां बेच दिया गया था. सेठ के यहां लड़की मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी. लड़की ने बताया कि दिन भर काम करने के बाद भी राहत नहीं मिलती थी. बाद में किसी प्रकार से लड़की घर से फरार हो गयी तथा दिल्ली के बाल सुधार गृह पहुंच गयी. वहां मौजूद पदाधिकारियों ने पता-ठिकाना लेकर रांची बाल संरक्षण इकाई को इसकी सूचना दी. रांची के इकाई ने गोड्डा बाल संरक्षण इकाई को इसकी सूचना दी. परिजनों को सूचना पुलिस के माध्यम से मिली. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीतेश कुमार ने बताया कि समिति के अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह के निर्देशानुसार बच्ची को परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं इस दौरान विधि पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सदस्य मुजफ्फर आलम सहित अन्य थे.
???::?????? ??? ???? ??? ????? ?? ??? ??????? ????? ?? ???? ??????? ?? ???????
ओके::दिल्ली में बेची गयी लड़की को बाल संरक्षण समिति ने किया परिजनों के सुपुर्द-महिला दलालों ने सूजी को बेचा था दिल्ली में तसवीर: 12 बाल समिति परिजनो को बच्ची सौंपतीप्रतिनिधि, गोड्डा नौकरी का झांसा देकर दिल्ली में बेची गयी 15 वर्षीय लड़की को जिला बाल संरक्षण इकाई ने शुक्रवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. […]
