?????? ??? ?????? ?? ?? ?? ???? ???????? ??? ?? ?? ?? ?? ?????? ????????????

बालाजी ऑटो माबाइल की ओर से बजाज मैक्सिमा ऑटो की ओर से दो दिवसीय डेमोस्ट्रेशनबजाज व दूसरे ऑटो के इंजन की ताकत की हुई जांच तस्वीर: 30 कंपनी के पदाधिकारी व डीलर, 31 उंचाई चढ़ती बजाज की गाड़ी, 32 कंपनी का लोगो बूल यानी सांढ़ बच्चों का मनोरंजन करतेसंवाददाता, गोड्डाशहर के दुमुही चौक स्थित बालाजी […]

बालाजी ऑटो माबाइल की ओर से बजाज मैक्सिमा ऑटो की ओर से दो दिवसीय डेमोस्ट्रेशनबजाज व दूसरे ऑटो के इंजन की ताकत की हुई जांच तस्वीर: 30 कंपनी के पदाधिकारी व डीलर, 31 उंचाई चढ़ती बजाज की गाड़ी, 32 कंपनी का लोगो बूल यानी सांढ़ बच्चों का मनोरंजन करतेसंवाददाता, गोड्डाशहर के दुमुही चौक स्थित बालाजी ऑटो मोबाइल शो-रूम की ओर से बजाज मैक्सिमा तीन पहिया वाहन का दो दिवसीय डेमोस्ट्रेशन प्रारंभ किया गया. इस दौरान सुहाने सफर की सुहानी शुरुआत शीर्षक से हरना नदी के किनारे कंपनी के ऑटो के इंजन की ताकत के मुकाबला किया गया. पहले दिन के कुल 20 प्रतिभागियों में जो बजाज को छोड़कर अन्य ऑटो के चालक के लिए हिस्सा लिया. उबड़ खाबड़ सड़क तथा 15 फीट ऊंचाई का सड़क बना कर उस पर वाहन को चलाया गया. इसके लिए अन्य कंपनी के वाहनों के साथ चालकों के रास्ते को तय करने पर पांच हजार का पुरस्कार रखा गया था. जबकि प्रतिभागियों को दो सौ रुपये नकद तथा लंच पैकेट दिया जा रहा था. 20 में से एक भी प्रतिभागी प्रतियोगिता में सफल नहीं हो पाया. जबकि बजाज का वाहन उक्त डेमो में निर्धारित सभी बाध्यता को तोड़ कर इंजन के दमखम को प्रदर्शित किया. कार्यक्रम के दौरान बजाज मैक्सिमा कंपनी के झारखंड सर्विसेज राजीव कुमार राजू, एरिया मैनेजर सुभाष बलटवार, स्थानीय डीलर बालाजी ऑटो मोबाईल, ध्रूवज्योति उर्फ सोनू, गोनू, केएन झा, प्रमोद झा, बिट्टू मिश्रा, संतोष मिश्रा, रंजीत, शरद दुबे, हेमंत दुबे आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >