बसंतराय मे नये चेहरे ने पुराने चेहरे को दी टक्कर प्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा के बसंतराय जिला परिषद सीट पर अब्दुल बहाव शम्स को जीत का तोहफा हाथ लगा है. श्री शम्स को कुल 3602 मत प्राप्त हुये हैं. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शशिकर झा को 1324 मतों के अंतर से हरा दिया. लेकिन बहाव शम्स क्षेत्र में नये नहीं हैं. वे क्षेत्र में काफी पुराने चेहरे हैं. पूर्व में भी श्री शम्स विस के चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं. बहाव शम्स क्षेत्र में नये नहीं है. वे पूर्व में सीपीआइ के बाद कांग्रेस के खेमे में कई वर्षों तक रह चुके हैं. फिलहाल हाल के दिनों से वे जेवीएम के खेमे में थे. इस लिहाज से श्री शम्स इस क्षेत्र के लिये नये नहीं हैं. लेकिन निकटतम प्रतिद्वंदी रहे शशिकर झा इस क्षेत्र के लिये बिल्कुल नये हैं. राजनीति क्षेत्र में तो और भी. इन्होंने पहली बार इस क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की और पहले ही दावेदारी में इन्हें 2278 मत मिले. वहीं इन्होंने गिनती के दौरान अपना दबदबा कायम रखा. हालांकि बाद के क्षणों में जीत व हार का निर्णय साफ हो चुका था. परंतु इस क्षेत्र से नये चेहरे ने पुराने चेहरे को टक्कर दी है जिसे नाकारा नहीं जा सकता है.
??????? ?? ??? ????? ?? ?????? ????? ?? ?? ?????
बसंतराय मे नये चेहरे ने पुराने चेहरे को दी टक्कर प्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा के बसंतराय जिला परिषद सीट पर अब्दुल बहाव शम्स को जीत का तोहफा हाथ लगा है. श्री शम्स को कुल 3602 मत प्राप्त हुये हैं. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शशिकर झा को 1324 मतों के अंतर से हरा दिया. लेकिन बहाव शम्स क्षेत्र […]
