??? :: ?????????? ??? ?????? ????? ?? ???? ?? ?????

ओके :: ठाकुरगंगटी में पुराने चेहरे को जनता ने नकारानये को मिली जगह ठाकुरगंगटी. ठाकुरगंगटी प्रखंड में पुराने कई चेहरे को जनता से नकार दिया है. नये लोगों के चुने जाने व पुराने की हार से क्षेत्र की जनता में खुशी देखी जा रही है. अब उन्हें क्षेत्र का विकास होने का आस जगी है.प्रखंड […]

ओके :: ठाकुरगंगटी में पुराने चेहरे को जनता ने नकारानये को मिली जगह ठाकुरगंगटी. ठाकुरगंगटी प्रखंड में पुराने कई चेहरे को जनता से नकार दिया है. नये लोगों के चुने जाने व पुराने की हार से क्षेत्र की जनता में खुशी देखी जा रही है. अब उन्हें क्षेत्र का विकास होने का आस जगी है.प्रखंड के बनियाडीह पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर पूजा देवी को हराकर मुन्नी देवी ने जगह बनायी है. पूजा देवी इससे पहले प्रमुख थी. वहीं क्षेत्र में कद्दावर मुखिया रहे अवधेश ठाकुर व राजेश ठाकुर को भी इस पंचायत चुनाव में शिकस्त मिली है. अवधेश ठाकुर पूर्व में चांदा पंचायत से मुखिया थे. इन्हें योगेश यादव ने हराया है. वहीं मिश्रगंगटी पंचायत से जीत का तोहफा राजेश ठाकुर के झोले से निकलकर मंझली देवी के झोले में चला गया है. रूंजी पंचायत से मुखिया उमेश साह को भी हार का मुंह देखना पड़ा है. उमेश को बेबी देवी ने शिकस्त दी है. मालूम हो कि प्रखंड में ये सभी मुखिया पुराने थे. इनको हटाकर जनता ने नये चेहरे को चुनने का काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >