??? :: ??? ????? ?? ?? ???? ????

ओके :: जेल अदालत से एक कैदी रिहा कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बुधर को मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इसमें सुनवाई करने के लिए सब जज आनंद प्रकाश व न्यायिक दंडाधिकारी आनंदा सिंह थे. इस दौरान दो मामलों की सुनवाई हुई. एक मामले में एक आरोपित […]

ओके :: जेल अदालत से एक कैदी रिहा कोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बुधर को मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. इसमें सुनवाई करने के लिए सब जज आनंद प्रकाश व न्यायिक दंडाधिकारी आनंदा सिंह थे. इस दौरान दो मामलों की सुनवाई हुई. एक मामले में एक आरोपित को रिहा किया गया, जो बोआरीजोर थाना अंतर्गत अंबाडीह के राजेंद्र मुर्मू हैं. जेल में बितायी अवधि को उनकी सजा माना गया और उन्हें रिहा किया गया. वह सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में जेल में बंद था. उस पर योजना शिलापट्ट को तोड़ने का आरोप था. मौके पर मंडल कारा के जेलर व अधिवक्ता अफसर हसनैन भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >