???::???? ????? ?? ????? ???? ????

ओके::अशोक स्तंभ के समक्ष दिया धरनाफ्लैग-12 सूत्री मांगों को लेकर मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन का प्रदर्शन-सीटू के बैनर तले धरना पर बैठेतसवीर-07 में धरना के दौरान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संवाददाता, गोड्डा जिले के सभी सेल्स एवं मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की ओर से बुधवार को स्थानीय अशोक स्तंभ परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया. समस्त मेडिकल […]

ओके::अशोक स्तंभ के समक्ष दिया धरनाफ्लैग-12 सूत्री मांगों को लेकर मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन का प्रदर्शन-सीटू के बैनर तले धरना पर बैठेतसवीर-07 में धरना के दौरान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव संवाददाता, गोड्डा जिले के सभी सेल्स एवं मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की ओर से बुधवार को स्थानीय अशोक स्तंभ परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया. समस्त मेडिकल रिप्रजेंटेटिव सीटू के बैनर तले 12 सूत्री मांगों के समर्थन में धरना पर बैठे. इसका नेतृत्व राजीव सिंह ने किया. सदस्यों ने 12 सूत्री मांगों को रखते हुये सरकार से मांग की कि दवाओं की कीमतों को कम हो, बहुराष्ट्रीय कंपनियों की अक्रामकता को रोका जाये तथा सार्वजनिक क्षेत्र के दवा कंपनी को पुनर्जीवित किया जाये, ऑन लाइन बिक्री पर रोक लगाने, महिला सेल्स प्रमोशन इंप्लाइज के लिए छह माह का मातृत्व अवकाश देने, शेष 29 उद्योगों में इंप्लाइज एक्ट 1976 का विस्तार करने, न्यूनतम मजदूरी 15000 रुपये प्रतिमाह करने, इंप्लाइज से आठ घंटे का काम लेने आदि के साथ 12 सूत्री मांगों को रखा गया. इस दौरान प्रदीप सिन्हा, विनय झा, गुंजन झा, अमित दुबे, अंकेश, रमन, गुंजन, अतुल, तोहिद, प्रदीप भगत, एनके भगत, बसंत, आशीष के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >