???::???????? ?? ????????? ? ??????? ?? ????????? ?????? ?? ???? ???? ??? ?? ???????????

ओके::बोआरीजोर के कुशविल्ला व देवीपुर के निर्वाचित मुखिया को नहीं मिला जीत का सार्टिफिकेट –दोनों पंचायतों के निर्वाचित मुखिया ने प्रशासन पर खड़े किये सवाल तसवीर: 09 मतगणना हाॅल के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते प्रत्याशीप्रतिनिधि, गोड्डा बोआरीजोर के कुशविल्ला व देवीपुर पंचायत के निर्वाचित मुखिया प्रत्याशियों ने रिजल्ट के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं देने पर प्रशासन […]

ओके::बोआरीजोर के कुशविल्ला व देवीपुर के निर्वाचित मुखिया को नहीं मिला जीत का सार्टिफिकेट –दोनों पंचायतों के निर्वाचित मुखिया ने प्रशासन पर खड़े किये सवाल तसवीर: 09 मतगणना हाॅल के बाहर विरोध-प्रदर्शन करते प्रत्याशीप्रतिनिधि, गोड्डा बोआरीजोर के कुशविल्ला व देवीपुर पंचायत के निर्वाचित मुखिया प्रत्याशियों ने रिजल्ट के बाद भी सर्टिफिकेट नहीं देने पर प्रशासन पर सवाल खड़े किये हैं. इस बाबत निर्वाची पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी पर जान-बूझकर मतगणना के बाद सर्टिफिकेट नहीं देने का आरोप लगाया है. मतगणना के चौथे दिन केंद्र के बाहर खड़े होकर प्रत्याशियों ने विरोध जताया. जुटे लोगों ने बताया कि बोआरीजोर के कुशविल्ला व देवीपुर पंचायत की गिनती के बाद चंपा पहाड़िन को 756 मत मिला था तथा 748 मत बिटिमय हेंब्रम को मिला था. इसके बाद दोबारा मतों की गिनती की गयी गयी थी. जीत का प्रमाण पत्र चंपा पहाड़िन को नहीं दिया गया. दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी श्री किस्कू की मांग पर दोबारा मतगणना हुई थी. इस बात को लेकर ही श्री मालतो ने निर्वाची पदाधिकारी के खिलाफ रोष जाहिर किया है तथा प्रमाण पत्र देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >