??????? ?? ???? ????? ?? 12 ???????????? ?? ?????? ???

मंगलवार को जिला परिषद के 12 प्रत्याशियों का रिजल्ट आया – बुधवार को पांच जिप प्रत्याशियों का आयेगा रिजल्ट – गोड्डा, पोड़ैयाहाट व बसंतराय से प्रदीप यादव के कई समर्थक जीते- पोड़ैयाहाट से सोनावती हेम्ब्रम, गोड्डा से लक्ष्मी चक्रवर्ती, ओमप्रकाश बरई तथा बसंतराय से अब्दुल बहाव शम्स प्रदीप यादव के समर्थक जीते- गोड्डा विधायक रघुनंदन […]

मंगलवार को जिला परिषद के 12 प्रत्याशियों का रिजल्ट आया – बुधवार को पांच जिप प्रत्याशियों का आयेगा रिजल्ट – गोड्डा, पोड़ैयाहाट व बसंतराय से प्रदीप यादव के कई समर्थक जीते- पोड़ैयाहाट से सोनावती हेम्ब्रम, गोड्डा से लक्ष्मी चक्रवर्ती, ओमप्रकाश बरई तथा बसंतराय से अब्दुल बहाव शम्स प्रदीप यादव के समर्थक जीते- गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल के एकदम करीबी सियाराम भगत की पत्नी हार गयी चुनाव-सियाराम पहले थे जिप सदस्य, इस बार पत्नी थी मैदान में- पथरगामा पश्चिम से विजयी पूनम देवी पूर्व विधायक संजय यादव के समर्थक बताये जाते हैं.-झामुमो नेता रविंद्र महतो की पत्नी बसंती देवी ने बाजी मारी- ठाकुरगंगटी से अधिवक्ता गौरी प्रिया ने जीत हासिल किया- महागामा से विधान सभा चुनाव लड़े झामुमो नेता सुरेंद्र मोहन केसरी को जनता का मिला समर्थनतस्वीर: 20 से 37 तक रिनेम तस्वीर जिप विजेताओं कीसंवाददाता, गोड्डापंचायत मतगणना के तीसरे दिन कुल 12 जिला परिषद् सदस्यों के भाग्य का फैसला हो गया. जिनमें अब तक कुल 25 में से 20 का परिणाम सामने आ गया है. बुधवार को पांच का रिजल्ट आने की जानकारी दी गयी है. मंगलवार को जिला परिषद् के रिजल्ट की घोषणा में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव के कई समर्थक जीत कर आये हैं. चुनाव जीतने वालों में गोड्डा से लक्ष्मी चक्रवर्ती जो जेवीएम नेता बबलू सिंह की पत्नी है, ने बाजी मारी है. वहीं मध्य से ओम प्रकाश बरई दूसरी बार चुनाव जीत कर दबदबा कायम रखा. श्री बरई प्रदीप यादव के समर्थक हैं. पोड़ैयाहाट से पूर्व में प्रमुख रही सोनावती हेम्ब्रम जिला परिषद् का चुनाव जीत ली है. श्रीमति हेम्ब्रम जेवीएम समर्थक है. गोड्डा से ही झामुमो नेता रविंद्र महतो की पत्नी बसंती देवी ने अपने प्रतिद्वंदी को हरा कर जीत हासिल की है. जबकि बसंतराय से जेवीएम नेता अब्दुल बहाव शम्स ने चुनाव जीत लिया है. महागामा से झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़े सुरेंद्र मोहन केसरी को जिप में जनता का प्यार मिला. वहीं महागामा सीट पर बीबी निसांत जिया ने चुनाव जीता. पोड़ैयाहाट से जिप के दक्षिणी सीट पर दूसरी बार चुनाव जीतने वाली बेला बसंत बेसरा ने अपने समर्थकों को खुशी दी है. पोड़ैयाहाट सीट पर जिला परिषद् के दूसरे क्षेत्र के होपनमय मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंदी को हरा कर जिप सीट पर कब्जा जमा लिया है. मेहरमा से ज्योति कु मारी ने चुनाव जीता जबकि ठाकुरगंगटी से अधिवक्ता गौरी प्रिया ने बाजी मार ली है. मेहरमा सीट पर ही पिंटु कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी को हरा दिया है. पथरगामा पश्चिमी से पूनम देवी चुनाव जीत ली है.गोड्डा विधायक के सबसे नजदीकी सियाराम भगत की पत्नी चुनाव हारीगोड्डा विधायक को दूसरी बार चुनाव में झटका लगा है. गोड्डा पश्चिमी से चुनाव लड़ रहे गोड्डा विधायक रघुनंदन मंडल के एकदम करीबी सियाराम भगत की पत्नी मंजू देवी चुनाव मैदान में थी. पूनम देवी ने सियाराम भगत की मंजू देवी पत्नी को बुरी तरह से हराते हुए जिला परिषद् की सीट पर कब्जा जमा लिया है. सियाराम भगत पहले जिप सदस्य रह चुके हैं. इस बार पत्नी को मैदान में उतारा था. पूनम देवी को पूर्व विधायक संजय यादव का समर्थन प्राप्त है.मुखिया के 90 का रिजल्टतीन दिनों में मुखिया के 90 पंचायतों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. मंगलवार को 40 मुखिया का रिजल्ट प्रकाशित किया गया.————————–बॉक्स मेंघाट मंजवारा से हारी गीता देवी आज धरना पर बैठेगीगोड्डा प्रखंड के घाट मंजवारा पंचायत की मुखिया प्रत्याशी गीता देवी 46 मतों के अंतर से चुनाव हारी है. गीता देवी द्वारा पंचायत के जीत हासिल किये प्रत्याशी सेनू देवी से शिकस्त मिली है. गीता देवी द्वारा सोमवार से ही पुनर्मतगणना को लेकर दर्जनों बार आरओ सहित डीसी से आवेदन देकर गुहार लगा चुकी है. गीता देवी का दावा है कि वह चुनाव जीती हुई है. मगर, तकनीकी कारणों से हार का सामना करना पड़ रहा है. गीता देवी ने कहा कि जिला प्रशासन अगर पुनर्मतगणना नहीं कराती हेै तो बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >