कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल

गोड्डा/ठाकुरगंगटी : पंचायत चुनाव के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल रहा. गोड्डा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में ही काउंटिंग के बाद प्रत्याशी व समर्थक खुशी से झूम उठे. हालांकि गिनती की प्रक्रिया पूरी होने तक प्रत्याशियों के चेहरे पर थोड़ी शिकन भी देखी गयी. जीत की घोषणा होने के बाद जहां प्रत्याशी […]

गोड्डा/ठाकुरगंगटी : पंचायत चुनाव के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल रहा. गोड्डा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में ही काउंटिंग के बाद प्रत्याशी व समर्थक खुशी से झूम उठे. हालांकि गिनती की प्रक्रिया पूरी होने तक प्रत्याशियों के चेहरे पर थोड़ी शिकन भी देखी गयी. जीत की घोषणा होने के बाद जहां प्रत्याशी व समर्थक जीत का इजहार झूमकर किया. वहीं हार के बाद कई प्रत्याशी व समर्थकों के चेहरे लटक गये. जीत के बाद प्रत्याशियों को माला पहनायी गयी. वहीं हारे प्रत्याशियों के चेहरे सूख गये. जीत के बाद गोड्डा कॉलेज मतगणना केंद्र के बाहर निकलते ही जीत के नारे लगते रहे. वहीं हारने वाले प्रत्याशी व समर्थक नजर बचाकर निकलते रहे.
जीत की खुशी में निकाली रैली
ठाकुरगंगटी प्रखंड के चांदा पंचायत के योगेश यादव के जीत की खुशी में रैली निकाली. समर्थकों ने जीत का इजहार रैली निकाल कर किया. प्रखंड के परासी मोड़ से रैली निकालकर जीत का इजहार किया. ढोल-नगाड़े के साथ जीत की खुशियां बांटी गयी. महगामा प्रतिनिधि के अनुसार सीनपुर पंचायत के मुखिया रेखा देवी व दीयाजोरी पंचायत की मुखिया द्वारा जीत के अवसर पर रैली निकालकर जीत का इजहार किया. समर्थकों ने निर्वाचित मुखिया को फूल-माला से लाद कर खुशियां बांटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >