असम से फरार नक्सली महगामा से गिरफ्तार!

एटीएस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने की संयुक्त कार्रवाई गोड्डा की पुलिस कर रही किसी कार्रवाई से इनकार हनवारा : महगामा के बागजोरी से एटीएस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने असम के फरार नक्सली को पकड़ा है. खबर है कि उसका नाम होपना मरांडी है, जो असम में दर्जनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका […]

एटीएस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने की संयुक्त कार्रवाई
गोड्डा की पुलिस कर रही किसी कार्रवाई से इनकार
हनवारा : महगामा के बागजोरी से एटीएस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने असम के फरार नक्सली को पकड़ा है. खबर है कि उसका नाम होपना मरांडी है, जो असम में दर्जनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. हालांकि पुलिस ऐसी किसी गिरफ्तारी से साफ इनकार कर रही है.
जानकारी के अनुसार होपना असम से भाग कर महगामा थाना क्षेत्र के बागजोरी में छिप कर रह रहा था. होपना के कुछ सगे-संबंधी साहिबगंज के बरहेट में भी हैं. वहां भी वह कुछ दिनों तक रहा था. खबर है कि एटीएस तथा केंद्रीय खुफिया पुलिस होपना के ठिकानों पर लगातार नजर रख रही थी. बुधवार देर रात सही ठिकाने पर छापेमारी की गयी और दोनों एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया. हालांकि स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना नही है. न तो इसकी सूचना महगामा थाना को है और न ही जिला पुलिस को है. गुप्त रूप से कार्रवायी करते हुए पुलिस ने इसके ठिकाने का पता लगा कर उठा कर अपने साथ असम ले गयी.
क्या कहते हैं एसपी
इस बात की जानकारी नहीं है. एटीएस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा जिले में की गयी कार्रवाई की उन्हें कोई खबर नहीं है.संजीव कुमार, एसपी,गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >