– सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया बयान
गोड्डा कोर्ट : सीजेएम बंशीधर तिवारी की अदालत में शनिवार को सांसद निशिकांत दूबे व भाजपा नेता पवन कुमार झा का बयान हुआ. दोनों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है.
28 मार्च 2009 को लोकसभा चुनाव के नामांकन के दौरान वाहन, मोटरसाइकिल, बैनर, कटआउट के साथ रैली निकाल कर आवागमन को अवरुद्ध करने का आरोप तत्कालीन गोड्डा बीडीओ अनवर हुसैन ने लगाया था. इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी संख्या 98/09 दर्ज करायी गयी थी.
तत्कालीन एसडीएम द्वारा नामांकन के दरम्यान समाहरणालय परिसर में विधि व्यवस्था संधारन तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में गोड्डा बीडीओ को तैनात किया गया था. न्यायालय में सफाई बयान में सांसद ने अपने को निदरेष बताया. न्यायालय ने बहस के लिए अगली तिथि अभिलेख में 9 जनवरी 2014 को मुकर्रर की है.
