?? ??? ?? ????????????? ????

दो माह से ट्रांसफाॅर्मर खराब पथरगामा . प्रखंड के चिलरा चैनपुर गांव में पिछले दो माह से ट्रांसफाॅर्मर खराब पड़ा है. इससे ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है. ग्रामीण धनंजय सिंह, अवधेश साह आदि ने बताया कि विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफाॅर्मर के बारे में कई बार सूचना दी जा चुकी है. अब तक […]

दो माह से ट्रांसफाॅर्मर खराब पथरगामा . प्रखंड के चिलरा चैनपुर गांव में पिछले दो माह से ट्रांसफाॅर्मर खराब पड़ा है. इससे ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है. ग्रामीण धनंजय सिंह, अवधेश साह आदि ने बताया कि विद्युत विभाग को खराब ट्रांसफाॅर्मर के बारे में कई बार सूचना दी जा चुकी है. अब तक विभाग द्वारा ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा सकता है. इधर, गांव में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. शाम होते ही लोग डिबिया जला कर रात काटने को विवश हैं. ग्रामीणों ने अविलंब ट्रांसफाॅर्मर बदलने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >