अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार पर डीसी ,एसपी ने ली शपथ//मानव हितों की करें रक्षा-समाहरणालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित- डीसी एसपी डीडीसी, एसडीओ, डीसीएलआर , डीएसपी , ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटनतसवीर-25 में दीप जलाकर उदघाटन करते डीसी व एसपी तथा अन्य , 26 में शपथ लेते पदाधिकारी ,27 में रैली निकालते बच्चे – स्थानीय इंटरस्तरीय एवं बालिका उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया. संवाददाता, गोड्डासमाहरणालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान द्वारा प्रदत्त मानव अघिकार की रक्षा के लिये प्रतिज्ञा ली गयी. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि डीसी हर्ष मंगला, एसपी संजीव कुमार, डीडीसी रंजन चौधरी, डीसीएलआर पवन कुमार, एससी अनिल तिर्की, एसडीओ सौरभ कुमार सिंहा, डीसीपी अजीत कुमार, कार्यपालक अदाधिकारी राहुल आनंद, कामदेव रजक द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया. एक साथ सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने मानवाधिकार की प्रतिज्ञा को दुहराया.अपने संबोधन में डीसी श्री मंगला ने कहा मानवहितों की रक्षा करना सभी के अधिकार में है. संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों में शामिल है. लोगों के हितों की रक्षा करना सरकार के कर्मचारियों के साथ पदाधिकारियों के कर्तव्यों में शामिल है. श्री मंगला ने कहा कि अधिकारों की रक्षा के क्रम में दो बातें मुख्य रूप से देखी जानी चाहिये कि मामला व्यक्तिगत है अथवा अन्य मानवाधिकार के कारण समाज के लोगों की मौलिक हितों की रक्षा हो रही है. एसपी संजीव कुमार ने कहा : मानवाधिकार के कारण आज लोगों के हितों की रक्षा हो रही है. पुलिस विभाग व अन्य सरकारी विभागों द्वारा लोगों के हितों को लेकर पूरी तरह से संवेदनशील है. कार्यक्रम के दौरान डीसीएल आर पवन कुमार, एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा ने भी अपनी बातों को रखते हुये मानवाधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा द्वारा किया गया. दौरान आपूर्ति पदाधिकारी एबीई खालको, कार्यपालक दंडाधिकारी गोपाल कुंवर, फुलेश्वर मुर्मू, अनिल कुमार गुप्ता के अलावा कर्मचारियों में अरविंद कुमार झा, रमांकांत सिंह, सुधीर कुमार चौधरी, सीमा कुमारी, नर्मदेश्वर पंडित, नागेश्वर महतो, युगल मरांडी, अनुपज्ञानदेव बेसरा, कैलाश प्रसाद सिंह, प्रयाग रविदास, महेश हरिजन, रघुनेदन साह मुख्य रूप से शामिल थे. …………………………………
???????????? ?????????? ?? ???? ,???? ?? ?? ???//???? ????? ?? ???? ?????
अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार पर डीसी ,एसपी ने ली शपथ//मानव हितों की करें रक्षा-समाहरणालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित- डीसी एसपी डीडीसी, एसडीओ, डीसीएलआर , डीएसपी , ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटनतसवीर-25 में दीप जलाकर उदघाटन करते डीसी व एसपी तथा अन्य , 26 में शपथ लेते पदाधिकारी ,27 में रैली निकालते बच्चे – स्थानीय इंटरस्तरीय […]
