???::?????????? ?? ????? ??? ????????? ?? ??? ???????? ?? ????? ????!

ओके::ठाकुरगंगटी के रूंजी में नक्सलियों ने वोट बहिष्कार का फेंका परचा!- शांतिपाल गुट के नक्सलियों ने वोट बहिष्कार की अपील की-ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी–एसपी ने मामले से किया इनकार तसवीर: 22 फेंके गये वोट बहिष्कार का परचाप्रतिनिधि, गोड्डा एक बार फिर क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से शांतिपाल गुट के नक्सलियों ने […]

ओके::ठाकुरगंगटी के रूंजी में नक्सलियों ने वोट बहिष्कार का फेंका परचा!- शांतिपाल गुट के नक्सलियों ने वोट बहिष्कार की अपील की-ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी–एसपी ने मामले से किया इनकार तसवीर: 22 फेंके गये वोट बहिष्कार का परचाप्रतिनिधि, गोड्डा एक बार फिर क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से शांतिपाल गुट के नक्सलियों ने ठाकुरगंगटी में परचा फेंका है. परचे में वोट बहिष्कार की अपील की गयी है. बताया जाता है कि परचा ठाकुरगंगटी के रूंची हाट में फेंका गया है. फेंके गये परचे को ठाकुरगंगटी थाना की पुलिस ने बरामद भी किया है. जानकारी के अनुसार पहले प्रखंड के लोगों को यह परचा हाथ लगा था. परचे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर पूंजीवादी व्यवस्था पर चोट करने की अपील है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है. पहले भी फेंका गया था परचाठाकुरगंगटी में इस प्रकार का परचा पहले भी फेंका जा चुका है. विशेषकर चुनाव के समय नक्सली परचा व साहित्य फेंका या चिपकाया हुआ पाया जाता रहा है. पिछले चुनाव के समय भी इस गुट के नक्सलियों ने परचा फेंक कर अपनी उपस्थिति जताने का प्रयास किया था. यहां तक कि इस बार के पंचायत चुनाव के पहले चरण में भी ठाकुरगंगटी में ही शांतिपाल गुट के ओर से इस प्रकार का परचा फेंक कर वोट बहिष्कार की अपील की गयी थी. हालांकि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियों को नकारती रही है. पुलिस का मानना है कि पहले इस प्रकार के गुट पहले थे लेकिन वर्तमान में कई वर्षों से इस क्षेत्र में अब इस गुट का अस्तित्व नहीं है. पुलिस के अनुसार इसमे किसी असामाजिक तत्व का हाथ है. —————————सुबह में लोगों ने परचा फेंके जाने मामले की जानकारी दी थी. परचे की फोटो कॉपी फेंकी गयी है. इसमे किसी असामाजिक तत्व का हाथ है.- सुधीर कुमार, थाना प्रभारी ठाकुरगंगटी.—————————-यह मामला ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र का नहीं है.- संजीव कुमार, एसपी गोड्डा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >