युवती से छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार

मेहरमा : मेहरमा के पिरोजपुर चौक के समीप अनाथ युवती से छेड़छाड़ कर रहे युवक को मौके पर आस पास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवती कहीं जा रही थी इसी क्रम में बोआरीजोर थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी युवक संजय किस्कू […]

मेहरमा : मेहरमा के पिरोजपुर चौक के समीप अनाथ युवती से छेड़छाड़ कर रहे युवक को मौके पर आस पास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवती कहीं जा रही थी इसी क्रम में बोआरीजोर थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी युवक संजय किस्कू ने अकेले का फायदा उठा कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. युवती के हो हल्ला करते ही आसपास के लोग जुट गये और युवक को मौके पर दबोच लिया.

इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संजय को गिरफ्तार कर लिया और युवती को मेडिकल जांच के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >