एसआरएम टीम ने की समीक्षा बैठक, कहा
गोड्डा : रांची से आयी एसआरएम टीम की पड़ताल सिविल सर्जन कार्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक के बाद संपन्न हो गयी. टीम ने पांच प्रखंडों में निरीक्षण के बाद किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है. स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया है.
सीएस ने गिनायी समस्या
सीएस डॉ प्रवीण राम ने ठाकुरगंगटी में एक चिकित्सक सहित पोड़ैयाहाट, पथरगामा, मेहरमा में अस्पताल भवन के आवंटन के अभाव की समस्या रखी. जांच टीम के डॉ वीरेंद्र व डॉ वर्णवाल ने कहा कि यहां की व्यवस्था से संतुष्ट हैं.
स्टेट रिव्यू मिशन के तहत निरीक्षण : टीम लीडर डॉ वर्णवाल ने कहा कि स्टेट रिव्यू मिशन के तहत योजनाओं का निरीक्षण किया गया है. कई योजनाएं कारगर हुई है, लेकिन नार्म्स के आधार पर कुछ कमियां प्रखंडों में रह गयी है. उसकी रिपोर्ट स्टेट को दी जायेगी. मौके पर डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
