कम हुई बच्चों की उपस्थिति

गोड्डा : सदर प्रखंड के मखनी पंचायत के तेलडीहा संताल टोला के लाभार्थियों को नियमित पोषाहार नहीं दी जा रही है. पोषाहार नहीं मिलने के कारण बच्चों ने केंद्र आना बंद कर दिया है. तेलडीहा संताली टोला व मिस्त्री टोला के लाभार्थियों ने कहा कि पोषाहार का उठाव तो किया जा रहा है लेकिन सेविका […]

गोड्डा : सदर प्रखंड के मखनी पंचायत के तेलडीहा संताल टोला के लाभार्थियों को नियमित पोषाहार नहीं दी जा रही है. पोषाहार नहीं मिलने के कारण बच्चों ने केंद्र आना बंद कर दिया है. तेलडीहा संताली टोला मिस्त्री टोला के लाभार्थियों ने कहा कि पोषाहार का उठाव तो किया जा रहा है लेकिन सेविका की मनमानी के कारण लाभ नहीं मिल रहा है.

लाभार्थियों में रोष

गांव की डेढ़मय किस्कू, संझली सोरेन, सुनीता बास्की, कविता बास्की, माईनों किस्कू, मरांगमय सोरेन ने बताया कि केंद्र में कभी पोषाहार मिलता है, तो कभी नहीं. पोषाहार नहीं मिलने के कारण नामांकित 40 बच्चों में मुश्किल से 12 बच्चे ही अब आते हैं.

क्या कहती हैं सेविका : सेविका सुबो देवी ने कहा कि केंद्र का संचालन ठीक से हो रहा है. आरोप निराधार है. वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत सेविका सुबो देवी की मनमानी की शिकायत उपायुक्त से की है.

मुखिया जहांआरा बीबी, पंसस दमयंती देवी, वार्ड सदस्य दुलारी हेंब्रम ने उपायुक्त को पत्र देकर शिकायत की है. जिसमें बताया कि सेविका सेंटर चलाने में मनमानी करती है. पोषाहार का वितरण भी ठीक ढंग से नहीं हो रहा है. पहले भी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीडीपीओ से लिखित शिकायत की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >