स्कूलों में फर्श पर बैठ रहे हैं बच्चे

– समिति ने विद्यालयों का लिया जायजा – सचिव को देंगे शिक्षा व सिंचाई विभाग की रिपोर्ट देंगे : राजेश रंजन गोड्डा : विधान सभा अनागत क्रियान्वयन प्रश्न समिति के दो सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को जिले का दौरा कर कई विभागों में व्याप्त अनियमितता को सामने लाया है. सदस्य सह विधायक राजेश रंजन ने […]

– समिति ने विद्यालयों का लिया जायजा

– सचिव को देंगे शिक्षा सिंचाई विभाग की रिपोर्ट देंगे : राजेश रंजन

गोड्डा : विधान सभा अनागत क्रियान्वयन प्रश्न समिति के दो सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को जिले का दौरा कर कई विभागों में व्याप्त अनियमितता को सामने लाया है. सदस्य सह विधायक राजेश रंजन ने बताया कि जिले के कई उच्च, मध्य तथा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया.

इस दौरान पाया गया कि कई विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिये बैंच एवं डेक्स तक नहीं है. बच्चे जमीन पर बैठ कर पढ़ायी कर रहे थे. स्कूल में बच्चों को बैठने की सुविधा प्रदान करने के लिये विभाग के पास राशि उपलब्ध है. इसके बावजूद अब तक इस दिशा में विभाग ने कोई पहल नहीं की है.

इन दोनों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को विभिन्न प्रखंड के विद्यालय सचिव को बुलाकर दिशा निर्देश देने का निर्देश दिया. वहीं विद्यालय में मध्याह्न् भोजन की स्थिति पर चिंता व्यक्त की.

25 लाख से बना चेक डैम बेकार

श्री रंजन ने कहा कि लघु सिंचाई विभाग ने जिले में कई चेक डेम का निर्माण कराया है. इसे निर्माण में करीब 25 से 30 लाख रुपये खर्च किये गये हैं, लेकिन यह सुविधा किसानों के लिए उपयोगी साबित नहीं हुई. श्री रंजन ने कहा कि केंद्र सरकार की राशि से बनने वाले चेक डेम में अनियमितता बरती गयी है.

कार्रवाई के लिए सचिव को रिपोर्ट

श्री रंजन ने बताया कि उनकी ओर से शिक्षा विभाग के डीइओ तथा डीएसइ के साथ लघु सिंचाई तथा वन विभाग के सचिव को कार्रवाई के लिये रिपोर्ट प्रेषित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >