बहियार से मिला वृद्धा का शव

ठाकुरगंगटी : स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदा पंचायत के हीजरी गांव में बहियार से सोमवार सुबह सनौती मुमरू (65) का शव पुलिस को मिला. उसके गले में साड़ी को फंदा बनाकर लपेटा गया था. मृतका की बेटी मरांगमय टुड्डू ने गांव के जीत टुड्डू व पृथ्वी सोरेन के खिलाफ इसे लेकर मामला दर्ज कराया गया […]

ठाकुरगंगटी : स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदा पंचायत के हीजरी गांव में बहियार से सोमवार सुबह सनौती मुमरू (65) का शव पुलिस को मिला. उसके गले में साड़ी को फंदा बनाकर लपेटा गया था. मृतका की बेटी मरांगमय टुड्डू ने गांव के जीत टुड्डू पृथ्वी सोरेन के खिलाफ इसे लेकर मामला दर्ज कराया गया है.

मरांगमय ने बताया कि मां देर शाम हाट के लिए गयी थी. लेकिन देर रात तक लौट कर घर नहीं पहुंची. इसे लेकर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. स्थानीय लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राथमिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >