चोरों ने वृद्ध को पीट कर मार डाला

गोड्डा : नगर थाना के हाट बाजार के पास स्थित विश्वनाथ ठाकुर (85) के मकान से शुक्रवार देर रात चोरों ने एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. साथ ही विरोध करने पर श्री ठाकुर की पीट–पीट कर हत्या भी कर दी. पुलिस ने बताया कि शव के चेहरे पर चोट के निशान […]

गोड्डा : नगर थाना के हाट बाजार के पास स्थित विश्वनाथ ठाकुर (85) के मकान से शुक्रवार देर रात चोरों ने एक लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. साथ ही विरोध करने पर श्री ठाकुर की पीटपीट कर हत्या भी कर दी.

पुलिस ने बताया कि शव के चेहरे पर चोट के निशान पाये गये हैं. इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इस घटना में श्री ठाकुर की पत्नी भाग्यमनी देवी को भी चोटें आयी है.

अकेले रहते थे वृद्ध दंपत्ति : स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध दंपत्ति यहां अकेले रहते थे. उनकी तीन बेटियां है. श्री ठाकुर पेशे से चिकित्सक थे.

डॉग स्क्वायड की लेनी पड़ी मदद : नगर थाने की पुलिस ने दुमका से डॉग स्क्वायड टीम को बुला कर घटनास्थल की जांच करायी. मौके पर थाना प्रभारी अजय तिवारी, सअनि अरविंद सिंह, अशोक सिंह बीएन सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >