महगामा : महगामा के दिग्घी गांव के हरिजन टोला में दो बीघा जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये. इसमें दोनों ओर से कुल आठ लोग घायल हो गये. घायलों को चिकित्सा के लिए महगामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया है.
मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से एक–दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. महगामा थान प्रभारी मनोज राय ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
क्या है मामला
गांव के मसोमात खरिया की जमीन को लेकर विवाद हुआ. सुग्गो हरिजन ने कहा कि दो बीघा जमीन की बंदोबस्ती खरिया मसोमात ने पूर्व में ही उनके नाम पर कर दी थी.
जबकि भरोसी हरिजन ने भी विवादित जमीन पर अपना दावा जताया और आपस में भिड़ गये. इसमें सुग्गो हरिजन, आनंदी हरिजन, मीरा देवी, जनजी हरिजन, दुसरे पक्ष के भरोसी हरिजन, सुदामा देवी, निरंजन हरिजन, रीना देवी व राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने खुंती व फरसा से एक–दूसरे पर प्रहार किया था.
