मेहरमा (गोड्डा) : बलबड्डा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में बुधवार को छह राउंड हवाई फायरिंग हुई. इसे लेकर गांव के राजेश कुमार सिंह, रौशन कुमार सिंह, हरि किशोर सिंह, सुधीर सिंह के खिलाफ थाने में दिलीप गोस्वामी ने मामला दर्ज कराया है. इन लोगों पर दिलीप गोस्वामी ने जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है.
श्री गोस्वामी ने बताया कि मधुरा गांव जाने के क्रम में स्थानीय निवासी दिलीप गोस्वामी से आरोपितों ने गाली–गलौज करते हुए घर पर पत्थरबाजी की. हवा में छह राउंड फायरिंग कर भाग निकले. जाते समय मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला है.
एएसआइ कमला सिंह ने बताया कि गांव में छह राउंड गोली चलने की जानकारी मिली है. जांच में दोनों पक्षों के बीच गोली चलने का मामला उजागर हुआ है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
