गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा चौक पर बाइक के धक्के से ठेला चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, ठेला चालक लाल बिहारी साह (22 वर्ष) शनिवार रात पथरा गांव से लौट रहा था. इसकी क्रम में एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी.
इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया. घायल लाल बिहारी साह को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि मृतक के सिर व कान के पास गंभीर चोट के निशान हैं.
संभवत: ब्रेन हेमरेज से उसकी मौत हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक को पकड़ लिया, जबकि चालक अमित रंजन भाग निकला. घटना की खबर मिलते ही विधायक के निर्देश पर उनके पीए विजय मंडल सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने सरकार की ओर से मृतक को आश्रितों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की.
