गोड्डा-सुंदरपहाड़ी पथ हो रही चकाचक

गोड्डा : महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी चरम पर है. खासतौर पर पथ प्रमंडल विभाग तैयारी में रात-दिन जुटा हुआ है. विभाग की ओर से गोड्डा-सुंदरपहाड़ी पथ का कायाकल्प किया जा रहा है. अत्यंत जर्जर सड़कों की मरम्मत में विभाग ने कई जेसीबी व अन्य मशीनों को लगाया है. इस […]

गोड्डा : महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी चरम पर है. खासतौर पर पथ प्रमंडल विभाग तैयारी में रात-दिन जुटा हुआ है. विभाग की ओर से गोड्डा-सुंदरपहाड़ी पथ का कायाकल्प किया जा रहा है.

अत्यंत जर्जर सड़कों की मरम्मत में विभाग ने कई जेसीबी व अन्य मशीनों को लगाया है. इस मार्ग में सरकंडा चौंक से टेसोबथान तक 17 किमी सड़क पर पीच ढाला जा रहा है. विभाग के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में संवेदक द्वारा कार्य कराया जा रहा है.

टेसोबथान की ओर से सड़क के किनारे मार्किग करने का कार्य शुरू कर दिया गया है. हाइवे की तरह सड़क के दोनों किनारे के साथ बीच में भी मार्कि ग करने का कार्य किया जा रहा है.

इधर, सरकंडा के पास स्थित परिसदन को भी आकर्षक ढंग से सजाने का कार्य किया जा रहा है. यहां रंगरोगन कार्य के अलावा बागवानी कार्य भी जोरों पर है. ज्ञात हो महामहिम टेसोबथान स्थित जिंदल के पावर प्लांट का शिलान्यास 30 अप्रैल को करेंगे. इसके बाद पास बने भव्य मंच से जनता को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >