– जिउतिया पर तालाब गयी थी स्नान करने
– बच्चे की मौसी थी महिला
हनवारा (गोड्डा) : महगामा के दक्षिणी पंचायत स्थित गंगासागर तालाब में डूबने से महिला व बच्चे की मौत हो गयी. डूबी महिला बच्चे की मौसी थी. जिउतिया पर्व पर महिला फोगनी देवी (25 वर्ष) अपनी बहन के बेटे प्रमोद कुमार (10 वर्ष) को लेकर तालाब में स्नान करने गयी थी. इसी दौरान हादसा हुआ.
परिजनों के अनुसार, गंगासागर तालाब में स्नान करने गयी फोगनी के साथ अन्य तीन महिला व दो बच्चा भी साथ थे. नहाने के क्रम में तीनों महिला व दोनों बच्च एक साथ तालाब में उतरे. तैरने के क्रम में सभी गहरे पानी में चली गयी तथा डूबने लगी. इस दौरान आसपास के ग्रामीण आनन–फानन में तालाब में छलांग लगा दी तथा दो महिला व एक बच्चे को बचा लिया.
जबकि फोगनी व प्रमोद तालाब के गहरे पानी में कहीं फंस गया. ग्रामीणों ने जब उन्हें निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
पूर्व विधायक ने की आर्थिक मदद
महिला व बच्चे की मौत की खबर सुन कर पूर्व विधायक अशोक भगत गांव पहुंचे तथा परिजनों को मृतक के दाह संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की मदद की.
