मधुपुर रेल थाना में नक्सली हमले की आशंका

मधुपुर : मधुपुर रेल थाना पर नक्सली हमले की खुफिया रिपोर्ट मिली है. रिपोर्ट मिलने के साथ ही रेल पुलिस चौकन्ना हो गयी है. साथ सुरक्षा के मद्देनजर हाइ एलर्ट रखा गया है. हमले की सूचना मिलते ही रेल पुलिस में हड़कंप मच गया व रात को आयोजित होने वाले चैता कार्यक्रम रद्द कर दिया […]

मधुपुर : मधुपुर रेल थाना पर नक्सली हमले की खुफिया रिपोर्ट मिली है. रिपोर्ट मिलने के साथ ही रेल पुलिस चौकन्ना हो गयी है. साथ सुरक्षा के मद्देनजर हाइ एलर्ट रखा गया है.

हमले की सूचना मिलते ही रेल पुलिस में हड़कंप मच गया व रात को आयोजित होने वाले चैता कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. रेल थाना पर नक्सली हमला की खुफिया रिपोर्ट के बाद रेल पुलिस में हडकंप मच गया और रात को आयोजित होने वाले चैता व रंगारंग कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया.

बताया जाता है कि पुलिस के वरीय अधिकारियों को खुफिया रिपोर्ट मिली थी की मधुपुर जीआरपी द्वारा आयोजित चैता कार्यक्रम के दौरान नक्सली हमला हो सकता है.

यह सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ मधुपुर जांन बसंत मिंज व पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह दोपहर को जीआरपी बैरक गये और सुरक्षा का जायजा लिया. साथ ही वरीय अधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए मोरचा बनाने का निर्देश दिया. विदित हो कि पूर्व में भी कई बार मधुपुर रेल पुलिस व प्रशासन को नक्सली हमले की आशंका को लेकर सतर्क किया जाता रहा है.

हटाये गये आर्म्स

नक्सली हमले की खबर मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ थाना से सभी आर्म्स को मधुपुर टाउन थाना में शिफ्ट किया गया. फिलहाल गिरीडीह-मधुपुर ट्रेन में स्काउट के लिए जीआरपी के पास मात्र 10 रायफल हैं.

जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा

थाना प्रभारी रवि रंजन प्रसाद ने कहा कि पुलिस के वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार रात को आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के कारण यह कदम उठाया गया.

क्या कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ जांन बसंत मिंज ने कहा कि वरीय अधिकारियों की सूचना पर जीआरपी बैरक जाकर सुरक्षा का जायजा लिया व आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के लिए सर्तक रहने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >