हनवारा : मिल्लत कॉलेज परसा के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को परीक्षा केंद्र कॉलेज से बाहर भेजे जाने को लेकर विश्वविद्यालय के विरुद्ध नारेबाजी की. इसका नेतृत्व छात्र संघ अध्यक्ष अनवर अली व सचिव उत्तम कुमार ने किया. बीए पार्ट वन की परीक्षा का सेंटर मिल्ल्त कॉलेज परसा में ही किये जाने की मांग कर रहे थे.
अध्यक्ष श्री अली ने कहा कि परीक्षा केंद्र बाहर किये जाने से छात्रों को परेशानी हो रही है. छात्रों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो 11 मई से कॉलेज में तालाबंदी कर दी जायेगी. प्राचार्य मो मुसलिम ने कहा कि छात्रों की मांगें जायज है. कुलपति से आग्रह कर छात्रों की मांग रखी जायेगी.
