–प्रखंड प्रशासन ने शुरू की जांच प्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा के लोक शिक्षा केंद्र के पास लावारिस अवस्था में मिले वोटर आई कार्ड के मामले में प्रखंड प्रशासन ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. प्रखंड प्रशासन की जांच के बाद पता चला है कि वोटर आई कार्ड 27/04/2004 क ा है. इस मामले में बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि 125 कार्ड को लावारिस अवस्था में लोक शिक्षा केंद्र के पास से शुक्रवार को बरामद किया गया है. सभी कार्ड को जिला निर्वाचन कार्यालय भेजा जा रहा है. यह निर्वाचन कार्यालय से ही पता चल सकेगा की वोटर आई कार्ड असली है कि नकली. यदि असली है तो जिस वेंडर द्वारा वोटर कार्ड बनाया गया है, उस पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही किसके द्वारा वोटर कार्ड का वितरण किया गया था इसकी भी जांच की जा रही है. बीडीओ श्री कुमार ने यह भी कहा कि यदि बाजार में नकली वोटर कार्ड बनाया जा रहा है तो टीम गठित कर छापेमारी की जायेगी.
ओके::मेहरमा में लावारिश अवस्था में फेंके मिले वोटर आई कार्ड का मामला
–प्रखंड प्रशासन ने शुरू की जांच प्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा के लोक शिक्षा केंद्र के पास लावारिस अवस्था में मिले वोटर आई कार्ड के मामले में प्रखंड प्रशासन ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. प्रखंड प्रशासन की जांच के बाद पता चला है कि वोटर आई कार्ड 27/04/2004 क ा है. इस मामले में बीडीओ राजीव कुमार […]
