फ्लैग-झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया तांडव–हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत–बिहार के गोलहटी जंगल से हाथी ने किया था गांव में प्रवेश– दांड़े पंचायत के घनश्यामपुर गांव की घटना तस्वीर: विलाप करते परिजन साथ में जानकारी देते ग्रामीण प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट प्रखंड के दांड़े पंचायत अंतर्गत घनश्यामपुर गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने एक ग्रामीण सुधो मंडल (60 वर्ष)को कुचल कर मार डाला. घटना शुक्रवार की देर रात 11 बजे की बतायी जाती है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के गोलहटी जंगल से रात्रि के वक्त झुंड से बिछड़े हाथी ने घनश्यामपुर गांव में प्रवेश किया. भूख से बौखलाये हाथी ने पहले गांव में खूब तांडव मचाया. हाथी के तांडव से ग्रामीणों में दहशत है. ग्रामीण हाथी से बचने के लिए गांव में इधर-उधर भागने लगे. इसी क्रम में हाथी ने घनश्यामपुर के ग्रामीण सुधो मंडल (60 वर्ष) को कुचल कर मार डाला. बताया जाता है कि हाथी द्वारा सुधो मंडल को सुुंड में लपेट कर पटक दिया. उसके बाद हाथी ने पैर से माथा को कुचल दिया. हाथी ने गांव में तांडव मचाने के बाद संुदरपहाड़ी जंगल की ओर भाग निकला. सुधो की मौत से परिजनों में शोक है. परिजनों के विलाप व चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया. सुधो मंडल अपने पीछे दो बेटा व भरा पूरा परिवार छोड़ गये. तत्काल मिला राहत डीएफओ रामभरत ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल राहत 25 हजार का मुआवजा दिया गया है. सरकार के पास रिपोर्ट भेजी जा रही है. सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को दो लाख का मुआवजा दिया जायेगा. ———————-शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. -अरविंद सिंह, थाना प्रभारी, पोड़ैयाहाट.
ओके:: एक को कुचल कर मारा डाला
फ्लैग-झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया तांडव–हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत–बिहार के गोलहटी जंगल से हाथी ने किया था गांव में प्रवेश– दांड़े पंचायत के घनश्यामपुर गांव की घटना तस्वीर: विलाप करते परिजन साथ में जानकारी देते ग्रामीण प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट प्रखंड के दांड़े पंचायत अंतर्गत घनश्यामपुर गांव में झुंड से बिछड़े हाथी ने […]
