ओके::सीमेंट से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक व खलासी घायल

संुदरपहाड़ी. शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाकुड़-गोड्डा मुख्य मार्ग पर बथान टांड़ के समीप सीमेंट से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 07:30 बजे की है. बताया जाता है कि पाकुड़ से गोड्डा आने के क्रम में ट्रक संख्या डब्ल्यूबी93/0533 का दायां चक्का फट जाने से ट्रक असंतुलित […]

संुदरपहाड़ी. शनिवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पाकुड़-गोड्डा मुख्य मार्ग पर बथान टांड़ के समीप सीमेंट से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 07:30 बजे की है. बताया जाता है कि पाकुड़ से गोड्डा आने के क्रम में ट्रक संख्या डब्ल्यूबी93/0533 का दायां चक्का फट जाने से ट्रक असंतुलित हो गया. कुछ दूर जाने के दरम्यान ट्रक का बायां चक्का भी फट गया. जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया. बथानटांड़ के समीप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में चालक व कंडक्टर को आंशिक चोटे आयी हैं. उनका इलाज सुंदरपहाड़ी पीएससी में कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >