-पत्नी ने थाना में आवेदन देकर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था-पुलिस ने समझा-बुझा कर दोनों को मिल-जुल कर रहने की नसीहत दी तसवीर:01 मामले को निबटाते पुलिस पदाधिकारीप्रतिनिधि, गोड्डा नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक दंपती के मामले में सुलह कराया. नगर थाना क्षेत्र के कौड़ीबहियार में पत्नी को रखने से इनकार करने पर पति को पुलिस ने समझा-बुझा कर मिल-जुल कर रहने की नसीहत दी. प्रभारी थाना प्रभारी मनोहर कुमार करमाली ने मामले का निष्पादन किया. वहीं ससुराल पक्ष को आपसी सुलह पर मामले को निबटाने का निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार कौडि़बहियार गांव की विवाहिता गुड्डो देवी ने नगर थाने में पति पवन कुमार ततवा के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की थी. आवेदन में दहेज के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया था. दंपती की शादी 2012 में हुई थी. इसके बाद से ही पति मुंबई भाग गया था. जिसके कारण ससुराल में विवाहिता को प्रताडि़त किया जाता था. विवाहिता ने थाने में आवेदन देकर पति सहित ससुराल वालों पर कार्रवाई करने की मांग की थी.
ओके::नगर थाना पुलिस ने एक दंपती के मामले में सुलह कराई
-पत्नी ने थाना में आवेदन देकर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था-पुलिस ने समझा-बुझा कर दोनों को मिल-जुल कर रहने की नसीहत दी तसवीर:01 मामले को निबटाते पुलिस पदाधिकारीप्रतिनिधि, गोड्डा नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक दंपती के मामले में सुलह कराया. नगर थाना क्षेत्र के कौड़ीबहियार में पत्नी को रखने […]
