ओके... रघुवर सरकार व महगामा विधायक ने महगामावासियों को किया गुमराह:राजेश रंजन

प्रतिनिधि,महगामामहगामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान रघुवर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. श्री रंजन ने इसके लिये महगामा के वर्तमान विधायक अशोक भगत को भी आड़े हाथों लिया. बताया कि महगामा को अनुमंडल बनाये जाने की स्वीकृति पूर्व के कैबिनेट में ही मिल चुकी थी. फिर नये सिरे […]

प्रतिनिधि,महगामामहगामा के पूर्व विधायक राजेश रंजन ने प्रेस वार्ता कर वर्तमान रघुवर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. श्री रंजन ने इसके लिये महगामा के वर्तमान विधायक अशोक भगत को भी आड़े हाथों लिया. बताया कि महगामा को अनुमंडल बनाये जाने की स्वीकृति पूर्व के कैबिनेट में ही मिल चुकी थी. फिर नये सिरे से स्वीकृति देने का कोई सवाल नहीं है. ऐसा कर रघुवर सरकार ने महगामावासियों को गुमराह करने का काम किया है. श्री रंजन ने बताया कि 17 अक्तूबर को ही विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना देकर अनुमंडल बनाये जाने की मांग की थी. जिसको तत्कालीन सरकार ने पूरा करने का काम किया था. कहा कि भाजपा की सरकार वर्तमान समय मंे प्रखंडवासियों को छलने का काम कर रही है. जिसका विरोध किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >