निजी विद्यालय मनमानी पर

ब्राइट कैरियर स्कूल की शिकायत लेकर डीसी के पास पहुंचे अभिभावक गोड्डा : निजी विद्यालय के संचालकों की मनमानी जारी है और प्रशासन इसे रोक पाने में विफल साबित हो रहा है. बुधवार को एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया जिसमें एक छठी क्लास की छात्र को विद्यालय प्रबंधन की मनमानी का खामियाजा भुगतना पड़ा […]

ब्राइट कैरियर स्कूल की शिकायत लेकर डीसी के पास पहुंचे अभिभावक
गोड्डा : निजी विद्यालय के संचालकों की मनमानी जारी है और प्रशासन इसे रोक पाने में विफल साबित हो रहा है. बुधवार को एक ऐसा ही प्रकरण सामने आया जिसमें एक छठी क्लास की छात्र को विद्यालय प्रबंधन की मनमानी का खामियाजा भुगतना पड़ा है. छात्र चपरासी मुहल्ले के ब्राइट कैरियर इंगलिश स्कूल में पढ़ती है.
मामूली सी बात पर विद्यालय के प्राचार्य ने सख्ती बरतते हुए छात्र को स्कूल से बाहर कर दिया. विद्यालय के प्राचार्य मो एमटी उस्मानी ने छात्र निगार फातिमा को नोटिस थमाते हुए स्कूल से बाहर कर दिया. बच्ची के माता-पिता ने इसकी शिकायत उपायुक्त से की है और विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग भी की है.
विद्यालय में झाड़ू लगाने का दबाव बनाया गया था
13 मई को छात्र निगार फातिमा को विद्यालय में झाड़ू लगाने का दबाव बनाया गया था. ऐसा नहीं करने पर निगार को करीब एक घंटे तक धूप में भी खड़ा रखा गया था. जब छात्र ने इसकी शिकायत अभिभावक से की तो अभिभावक ने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी.
पुलिस ने भी विद्यालय प्रबंधन से संपर्क साधा पर तो उल्टे प्रिंसिपल ने विद्यालय में अनुशासन की बात बता कर मामले को रफा-दफा कर दिया. बुधवार को स्कूल गयी निगार फातिमा को विद्यालय से निष्कासित करने का नोटिस थमा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >