आपदा प्रभावितों ने पंचायत भवन में जड़ा ताला

पथरगामा : प्रखंड के पिपरा पंचायत के आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवजे का आवेदन नहीं लेने से नाराज होकर पंचायत भवन में ताला जड़ दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार को पंचायत के प्रभावित लाभुकों का आवेदन जमा लिया जा रहा था. आवेदन जमा करने पहुंचे कुछ प्रभावित लोगों का आवेदन जमा नहीं लिया गया. इसी […]

पथरगामा : प्रखंड के पिपरा पंचायत के आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने मुआवजे का आवेदन नहीं लेने से नाराज होकर पंचायत भवन में ताला जड़ दिया. जानकारी के अनुसार बुधवार को पंचायत के प्रभावित लाभुकों का आवेदन जमा लिया जा रहा था. आवेदन जमा करने पहुंचे कुछ प्रभावित लोगों का आवेदन जमा नहीं लिया गया.
इसी से ग्रामीण नाराज हो गये और पंचायत भवन में तालाबंदी कर जम कर प्रखंड प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की. थोड़ी देर नारेबाजी करने के बाद लाभुकों ने स्वयं ताला खोल दिया. बीसीओ बलराम प्रियदर्शनी ने बताया कि लाभुकों को पंचायत भवन में आवेदन लेने का आश्वासन दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >