सुंदरपहाड़ी में 108 कन्याएं निकलीं कलश लेकर

गोड्डा नगर : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के धमनी बाजार में धूमधाम से भव्य कलश शोभायात्र निकाली गयी. महावीर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धमनी बाजार में तीन दिवसीय हरिनाम अखंड संकीर्तन के आयोजन को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्र में 108 कन्याओं ने भाग लिया. धमनी बाजार का भ्रमण करशिव मंदिर की परिक्रमा कर कलश […]

गोड्डा नगर : सुंदरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र के धमनी बाजार में धूमधाम से भव्य कलश शोभायात्र निकाली गयी. महावीर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धमनी बाजार में तीन दिवसीय हरिनाम अखंड संकीर्तन के आयोजन को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्र में 108 कन्याओं ने भाग लिया.
धमनी बाजार का भ्रमण करशिव मंदिर की परिक्रमा कर कलश शोभा यात्र क्षेत्र के प्रसिद्ध गुमानी नदी में मंत्रोच्चर के बीच कलश भराई किया गया. पुन: शोभा यात्र हरिनाम संकीर्तन स्थल पर जयकारों के बीच पहुंचा. जाहां पंडित शिबू चक्रवर्ती व संदीप चक्रवर्ती द्वारा विधि विधान के साथ मंत्रोच्चर के बीच कलश स्थापित किया गया.
कलश स्थापना के साथ ही हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हो गया.संकीर्तन में हरे राम, हरे कृ ष्ण हरे रहे से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है. इस दौरान गोकुल मंडल, प्रदीप ठाकुर, लखीनंद्र ठाकुर, शशि मंडल, मनोज मंडल, प्रेम सागर राम, केदार राम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >