-मनमानी करना छोड़ किसानों को चिंता करे केंद्र सरकार :जाहिदतसवीर-23 में कारगिल चौक पर मशाल जुलूस निकालते संवाददाता, गोड्डाराजद की ओर से सोमवार की देर शाम केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में शहर के कारगिल चौक से मशाल जुलूस निकाल कर सरकार के नीतियों का जमकर विरोध किया गया. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष धनंजय महतो तथा युवा राजद अध्यक्ष जाहिद इकबाल अंसारी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर श्री इकबाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पूरी तरह से इस बात को साबित कर दिया है कि भाजपा बड़ी पूंजीपतियों की पार्टी है. गरीबों के हक के साथ खिलवाड़ कर अमीरों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. देश भर में सभी बड़े कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है. कहा कि देश व राज्य के गरीब किसानों के पास एक मात्र आर्थिक जीविका का साधन जमीन है. सरकार उसे भी हथियाने के फिराक में है. कहा कि किसी भी परिस्थिति में ऐसा होने नहीं दिया जायेगा. भूमि अधिग्रहण को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने दिया जायेगा. वहीं जिला अध्यक्ष धनंजय यादव ने कहा कि सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस ले, नहीं तो आंदोलन का रूख तेज किया जायेगा. मौके पर विजय मंडल, सुभाष यादव, राजकुमार साह, गुड्डू यादव, प्रदीप यादव, पंकज यादव, शंभू यादव, नरेश शर्मा, मो शरीफ आदि मौजूद थे.
ओके::फ्लैग-भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में राजद का प्रदर्शन
-मनमानी करना छोड़ किसानों को चिंता करे केंद्र सरकार :जाहिदतसवीर-23 में कारगिल चौक पर मशाल जुलूस निकालते संवाददाता, गोड्डाराजद की ओर से सोमवार की देर शाम केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में शहर के कारगिल चौक से मशाल जुलूस निकाल कर सरकार के नीतियों का जमकर विरोध किया गया. इसका नेतृत्व जिला […]
