मेहरमाः मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के पिरोजपुर गांव में जलमीनार शोभा की वस्तु बनी हुई है. 25 वर्ष पूर्व पीएचइडी विभाग ने इस जलमीनार का निर्माण कराया था. तब से लेकर आज तक जलमीनार चालू नहीं किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि पिरोजपुर के जलमीनार से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है.
गरमी के समय पानी के इंतजाम के लिए महिलाओं को इधर उधर भटकना पड़ता है. जलमीनार को चालू कराये जाने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. ग्रामीण राजेश कुमार, डिंपल कुमार, संतोष कुमार, संदीप कुमार, सुमन कुमार व राकेश कुमार ने उपायुक्त से जलमीनार को अविलंब चालू कराये जाने की मांग की है.
