राजमहल सांसद विजय हांसदा ने सुुदरपहाड़ी में बांटा 51 पंपसेट, कहा

संवाददाता, गोड्डा सुंदरपहाड़ी प्रखंड परिसर में बुधवार को राजमहल सांसद विजय हांसदा ने किसानों के बीच 51 पंपसेट का वितरण किया. जिला कृषि विभाग व आत्मा की ओर से द्वितीय हरित क्र ांती योजना के तहत तहत किसनों को 50 फीसदी अनुदान पर पंपसेट का वितरण किया गया. कार्यक्रम से पूर्व सांसद श्री हांसदा ने […]

संवाददाता, गोड्डा सुंदरपहाड़ी प्रखंड परिसर में बुधवार को राजमहल सांसद विजय हांसदा ने किसानों के बीच 51 पंपसेट का वितरण किया. जिला कृषि विभाग व आत्मा की ओर से द्वितीय हरित क्र ांती योजना के तहत तहत किसनों को 50 फीसदी अनुदान पर पंपसेट का वितरण किया गया. कार्यक्रम से पूर्व सांसद श्री हांसदा ने प्रखंड परिसर स्थित सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

श्री हांसदा ने कहा कि संुदरपहाड़ी क्षेत्र के किसनों को बेहतर खेती कर दिखाना हैं. किसानों की मदद को कृषि विभाग पूरी तरह तैयार है. किसान भाई पंपसेट का उपयोग खेतों में हरियाली लाने के लिए करें. 51 पंपसेट वितरित सांसद श्री हांसदा द्वारा कुल 51 पंपसेट का वितरण किसानों के बीच किया. चार एचपी के छह संट व दो एचपी के कुल 45 पंपसेट का वितरण किया गया. सरकार की ओर से कुल 13500 रुपये कीमत का पंपसेट 50 फीसदी अनुदान पर 6750 रुपये में लाभकों को उपलब्ध कराया गया. अन्य कृषि उपस्कर का भी हुआ वितरण श्री हांसदा ने स्थानीय महिला समूह के बीच अन्य कृषि यंत्रों का वितरण किया. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष राजेश मंडल के अलावा आत्मा के परियोजना उप निदेशक राकेश कुमार सिंह, अनीता सोरेन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रोबोट सोरेन, अशोक पाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >