ओके.... दो माह से वनांचल बैंक का लिंक फेल

-पैसा निकासी व जमा करने में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी-नरैनी वनांचल ग्रामीण बैंक के ग्राहक लगा रहे है बैंक का चक्करप्रतिनिधि, महगामाप्रखंड के नरैनी के वनांचल ग्रामीण बैंक के ग्राहकों को बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है. दर्जनों ग्राहक दो माह से बैंक का चक्कर लगा रहे है फिर भी पेंशन नहीं मिल […]

-पैसा निकासी व जमा करने में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी-नरैनी वनांचल ग्रामीण बैंक के ग्राहक लगा रहे है बैंक का चक्करप्रतिनिधि, महगामाप्रखंड के नरैनी के वनांचल ग्रामीण बैंक के ग्राहकों को बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है. दर्जनों ग्राहक दो माह से बैंक का चक्कर लगा रहे है फिर भी पेंशन नहीं मिल पा रहा हैं. इन परेशानियों को लेकर मंगलवार को कुशमारा पंचायत के मुखिया फिरोज अख्तर ने बैंक मैनेजर ए किस्कू से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग की. मुखिया ने लगातार लिंक फेल होने की समस्या को बैंक मैनेजर के सामने उठाया. बताया कि लिंक फेल होने से मनरेगा की मजदूरी सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि का भुगतान नहीं हो पा रहा है. मनरेगा मजदूर अब्ब्दुल मन्नान, गनौरी, मो नसीब व मो शमीम ने बताया कि वें मजदूरी भुगतान को लेकर बैंक का दर्जनों बार चक्कर काट चुके है. पैसा भुगतान को लेकर कर्मियों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है. बताया कि कई दिनों से लिंक फेल है यह बात कह पैसे की निकासी नहीं की जा रही है. क्या कहते है ब्रांच मैनेजरइस बाबत पूछे जाने पर मैनेजर ए किस्कू ने बताया कि कर्मियों द्वारा परेशान किये जाने की कोई शिकायत नहीं मिली है. फिर भी ऐसा मामला आया है तो इसकी जांच पड़ताल करेंगे. वहीं लिंक की खराबी क ो लेकर कहा कि इसको दुरुस्त किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >