ओके::75 हजार की मछली तालाब से निकाल बेच देने का आरोप, मामला दर्ज

प्रतिनिधि, पथरगामाबसंतराय मत्स्यजीवी प्राइवेट लिमिटेड समिति के सचिव मो ऐहतेशामुल हक ने पथरगामा थाना में मामला दर्ज कराते हुए हिलावै गांव के पांच लोगों के खिलाफ 75 हजार रुपये की मछली चोरी कर बेचने का आरोप लगाया है. मामले में श्री हक ने बताया कि हिलावै पोखर जो दाग नंबर 475 में है. तालाब में […]

प्रतिनिधि, पथरगामाबसंतराय मत्स्यजीवी प्राइवेट लिमिटेड समिति के सचिव मो ऐहतेशामुल हक ने पथरगामा थाना में मामला दर्ज कराते हुए हिलावै गांव के पांच लोगों के खिलाफ 75 हजार रुपये की मछली चोरी कर बेचने का आरोप लगाया है. मामले में श्री हक ने बताया कि हिलावै पोखर जो दाग नंबर 475 में है. तालाब में मछली की देख-भाल कर रहे संजय कुमार को डरा धमका कर गांव के भोली मंडल, चंदन कुमार, आलोक कुमार, सुनील कुमार व रवि कुमार ने हथियार के बल पर तालाब से पांच क्विंटल मछली निकाल कर बेच दिया. मछली की कीमत 25 हजार रुपये थी. थाना प्रभारी फ्रांसिस जोसेफ तिर्की ने संबंधित दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >