ओके::ऑटो पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल

तस्वीर: 03 घायल महिला का बयान लेती पुलिसनगर प्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग में लतौना मोड़ के पास ऑटो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि ऑटो पर सवार करीब 20 यात्रियों को आंशिक चोट आयी है. जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया से गोड्डा की ओर जा रही पैसेंजर से भरी […]

तस्वीर: 03 घायल महिला का बयान लेती पुलिसनगर प्रतिनिधि, गोड्डागोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग में लतौना मोड़ के पास ऑटो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि ऑटो पर सवार करीब 20 यात्रियों को आंशिक चोट आयी है. जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया से गोड्डा की ओर जा रही पैसेंजर से भरी ऑटो लतौना मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी. ऑटो में सवार धोरैया के कुसमी गांव की रहने वाली किरण देवी (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गयी. जुटे ग्रामीणों व परिजनों ने दूसरे वाहन से घायल महिला को सदर अस्पताल में भरती कराया. वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना से महिला एएसआइ एसएम सोयने घायल महिला का फर्द बयान लिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >