ओके::शुण्डमारा पंचायत की मुखिया व पांच जलसहिया पर मुकदमा दर्ज

–सरकारी राशि के गबन का आरोप–शौचालय निर्माण की राशि निकालने का मामलाकोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा पीएचडीयूडी कैं प पेयजल व स्वच्छता विभाग के अनिल कुमार गुप्ता द्वारा देवदांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी संख्या 223/15 के अनुसार शुण्डमारा पंचायत की मुखिया अनीता हेंब्रम व जलसहिया शर्मिला हेंब्रम, मेरी मरांडी, संगीता मरांडी, कनवी […]

–सरकारी राशि के गबन का आरोप–शौचालय निर्माण की राशि निकालने का मामलाकोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा पीएचडीयूडी कैं प पेयजल व स्वच्छता विभाग के अनिल कुमार गुप्ता द्वारा देवदांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी संख्या 223/15 के अनुसार शुण्डमारा पंचायत की मुखिया अनीता हेंब्रम व जलसहिया शर्मिला हेंब्रम, मेरी मरांडी, संगीता मरांडी, कनवी देवी व अनीता देवी को अभियुक्त बनाया गया है. शुण्डमारा पंचायत की मुखिया सह अध्यक्ष अनीता हेंब्रम ने शुण्डमारा, नन्दुपहाड़ी, बीरबल टोला, बेलबथान, राजस्व ग्राम की जलसहिया के साथ मिल कर शौचालय निर्माण की राशि निकाल ली. पांच लाख 93 हजार 400 रुपये की राशि की निकासी के बावजूद शौचालय का निर्माण जब नहीं कराया गया तो एनबीए के तहत जिला परिषद की बैठक में 01-03-15 को मामला उठाया गया. जांच के बाद पाया गया कि बेलबथान, पिपरजोरिया व शुण्डमारा राजस्व ग्राम से 1,15,000 रुपये करके राशि की निकासी की गयी है. वहीं बीरबल टोला से 78200 रुपये तथा झगराही से 55200 रुपये की निकासी हुई है. मामला संज्ञान में आने के बाद जब स्थल पर जांच हुई तो शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. जो मानक के अनुरूप नहीं बताया गया है. पुलिस द्वारा भादवि 420,406,409,120बी एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >