-किसानों ने डीसी से लगायी मुआवजे की गुहार-प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश सिंघैयडीह माल के किसान प्रतिनिधि,गोड्डापथरगामा प्रखंड के गंगटा कला पंचायत के सिंघैयडीह माल के ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों ने डीसी से मुआवजे की मांग की हैं. प्रभावित किसानों ने बताया कि 30 मार्च को प्राकृतिक आपदा से किसानों को काफी क्षति हुई थी. फसलों के साथ-साथ मकान को भी क्षति पहुंची. लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा मुआवजा का वितरण नहीं किया गया. ग्रामीणों ने बताया कि मुआवजे के लिए चार अप्रैल को प्रखंड कार्यालय में क्षतिपूर्ति आवेदन जमा कराया गया. पर आज तक लाभुकों को मुआवजा नहीं दिया गया. पहंुचे प्रभावित किसानों ने बताया कि गांव के सैकड़ों लाभुक लाभ से वंचित है. बिचौलियों द्वारा अतिरिक्त राशि लेकर मुआवजा दिलाने का लालच दिया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि फसल नुकसान होने के बाद दाने-दाने को मोहताज हैं. परिवार का भरन पोषण करने में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने डीसी से जल्द से जल्द मुआवजे की मांग की है. …………तसवीर: 18 डीसी से मिलने जाते सिंघैयडीह गांव के लाभुक.
ओके.... ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों को अब तक नहीं मिला मुआवजा
-किसानों ने डीसी से लगायी मुआवजे की गुहार-प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश सिंघैयडीह माल के किसान प्रतिनिधि,गोड्डापथरगामा प्रखंड के गंगटा कला पंचायत के सिंघैयडीह माल के ओला वृष्टि से प्रभावित किसानों ने डीसी से मुआवजे की मांग की हैं. प्रभावित किसानों ने बताया कि 30 मार्च को प्राकृतिक आपदा से किसानों को काफी […]
