–दोनों पक्षों की रजामंदी नहीं होने से विदाई नहीं हो सकीतस्वीर: 14 सुनवाई करते कोषांग सदस्य नगर प्रतिनिधि, गोड्डा रविवार को नगर प्रभाग की पुलिस महिला क ोषांग की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता वरीय सदस्य जयकांत ठाकुर ने की. कोषांग प्रभारी मुजीव आलम ने बताया कि रविवार को कुल 31 मामलों में सुनवाई की गयी. दोनों पक्षों की रजामंदी नहीं होने से विदाई नहीं हो सकी. बताया कि सुनवाई के क्रम में कुसुमघाटी के संजीव कुमार साह, पथरा की सरिता देवी, लहठी के नागेंद्र साह,लकड़मारा के मो इलियास, नयानगर की यासमीन खातून, अमलो के श्री राम मांझी, बसंतपुर की लक्ष्मी देवी, कौड़ी बहियार के शशि कुमार, अमरपुर के सिघेसर यादव, पेलगड़ी के भगत साह, ढाड़ाचक की सरिता देवी, नहर चौक की रीना देवी, जीतपुर की कविता देवी, जमुआ के संतोष बास्की, लहठी की नमीता देवी, ढाड़ाचक की सावित्री देवी, असनबनी की बीबी शहीना खातून, गुरुनगर की भीम दास, रघुनाथपुर के कबीर हुसैन, मारखन के दिनेश साह आदि के मामलों में सुनवाई जारी रही. इस दौरान कोषांग सदस्य मो जियाउद्दीन, मो सज्जाद, गुलशन आरा, पूनम झा गुड्डी, महिला पुलिस पुनीता आदि उपस्थित थे.
ओके::महिला कोषांग में 31 मामलों में हुई सुनवाई
–दोनों पक्षों की रजामंदी नहीं होने से विदाई नहीं हो सकीतस्वीर: 14 सुनवाई करते कोषांग सदस्य नगर प्रतिनिधि, गोड्डा रविवार को नगर प्रभाग की पुलिस महिला क ोषांग की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता वरीय सदस्य जयकांत ठाकुर ने की. कोषांग प्रभारी मुजीव आलम ने बताया कि रविवार को कुल 31 मामलों में सुनवाई की गयी. […]
