ओके::जिले में मलेरिया व कालाजार का प्रकोप जारी

-तीन माह में मिले 92 कालाजार रोगियों की पहचान हुई-मलेरिया के 70 रोगी किये गये चिह्नित -विभिन्न अस्पतालों में रोगियों का चल रहा इलाज तस्वीर: 13 मलेरिया विभाग कीनगर प्रतिनिधि, गोड्डा जिले में मलेरिया व कालाजार का प्रकोप जारी है. तीन माह में विभिन्न प्रखंडों में 70 लोग मलेरिया से ग्रसित हुए. विभिन्न अस्पतालों में […]

-तीन माह में मिले 92 कालाजार रोगियों की पहचान हुई-मलेरिया के 70 रोगी किये गये चिह्नित -विभिन्न अस्पतालों में रोगियों का चल रहा इलाज तस्वीर: 13 मलेरिया विभाग कीनगर प्रतिनिधि, गोड्डा जिले में मलेरिया व कालाजार का प्रकोप जारी है. तीन माह में विभिन्न प्रखंडों में 70 लोग मलेरिया से ग्रसित हुए. विभिन्न अस्पतालों में मलेरिया व ब्रेन मलेरिया के रोगियों का इलाज किया जा रहा है. मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 70 रोगियों में से मलेरिया से 50 रोगी तथा ब्रेन मलेरिया से 20 रोगियों की पहचान हुई है. 48 कालाजार रोगियों का हुआ पूर्णत: इलाज विभाग द्वारा कालाजार खोज पखवारा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत तीन माह के दौरान विभाग द्वारा 92 कालाजार रोगियों को चिह्नित किया गया. इनमे 10 पीकेडीएल रोगी मिले हैं. विभाग के मुताबिक 92 रोगियों में से 48 रोगियों का पूर्णत: इलाज किया जा चुका है. जबकि विभिन्न अस्पतालों में 42 रोगियों का इलाज किया जा रहा है. ————————–प्रखंड कालाजार मलेरिया ब्रेन मलेरिया गोड्डा प्रखंड 18 04 04महगामा 12 04 04मेहरमा 08 12 12पथरगामा 11 01 04पोड़ैयाहाट 09 01 01संुदरपहाड़ी 13 04 12बोआरीजोर 14 03 09ठाकुरगंगटी 07 — –सदर अस्पताल — 19 24—————————–सभी अस्पतालों में मलेरिया व कालाजार की दवा उपलब्ध करा दी गयी है. कालाजार के रोगियों का पूर्णत: इलाज किया जा रहा है. मच्छर जनित रोग को मिटाने के लिए डीडीटी छिड़काव कराया जा रहा है.-डॉ रामजी भगत, डीएमओ, गोड्डा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >